भारत के पूर्व क्रिकेटर की अचानक तबियत ख़राब  पर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा, अब उनकी हालत में सुधार है। 

शनिवार की रात अचानक कांबली की तबियत ख़राब हो गयी जिसके चलते उन्हें ठाणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जांच से पता चला है कि उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए हैं। 

इससे पहले भी कांबली को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं आ चुकी हैं, अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत में सुधार है जिसके लिए उन्होंने डॉक्टर्स का धन्यवाद किया। 

अस्पताल में लेटे हुए उनकी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर वायरल हो रही है, हालाँकि सचिन लंदन में हैं, कांबली ने मीडिया से बोला कि आप ही उनको बताएँगे। 

शनिवार को जब विनोद कांबली को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें शरीर में भारी ऐंठन हो रही थी। वह बैठ और चल नहीं पा रहे थे। भर्ती के समय के उन्हें नींद भी आ रही थी। 

विनोद कांबली ने भारतीय टीम में साल 1991 में वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने आखिरी वनडे मैच साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैचों में कुल 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे मैचों में उनके नाम पर 2477 रन दर्ज हैं। 

सचिन के जिगरी दोस्त 52 साल के विनोद कांबली को नशे की लत इतनी ज़्यादा लग गयी कि केवल उनकी शादीशुदा जिंदगी ही नहीं बल्कि उनका करियर सहित सब कुछ बर्बाद हो गया। 

विनोद कांबली ने एक बार मीडिया को बताया था कि एक बार उन्होंने रात में 10 पेग शराब पिने के बाद अगले दिन होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में शतक ठोक दिया जिससे उनके कोच और टीम सब हैरान थे।